Niharika Gupta
Read More
BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य में 1,70,461 शिक्षक पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी और 12 जुलाई, 2023 को समाप्त होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून से शुरू हो रहे हैं और 12 जुलाई तक चलेंगे। इस भर्ती के लिए एग्जाम 19, 20, 26 और 27 अगस्त को आयोजित होंगे। वहीं, रिजल्ट दिसंबर में जारी किया जा सकता है और नियुक्ति साल के अंत तक होने की संभावना है।
बिहार टीचर भर्ती के लिए पेपर पैटर्न और सिलेबस पद के अनुसार अलग-अलग है। पर एक चीज कॉमन है कि परीक्षा एमसीक्यू टाइप होगी यानी मल्टीपल च्वॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे
इन पदों के लिए दो-दो घंटे के 2 पेपर होंगे। दोनों में कुल 250-250 सवाल पूछे जाएंगे। बता दें कि एक पेपर लैंग्वेज का होगा तो दूसरा जनरल स्टडीज का। लैंग्वेज में 25 नंबर के 25 प्रश्न इंग्लिश से पूछे जाएंगे। इसी के दूसरे हिस्से में 75 नंबर के 75 प्रश्न हिंदी लैंग्वेज/उर्दू लैंग्वेज/बंगाली लैंग्वेज से पूछे जाएंगे। जबकि दूसरे विषय में जनरल स्टडीज से 150 प्रश्न, 150 नंबर के होंगे।
इसमें भी पेपर पैटर्न प्राइमरी टीचर के जैसा ही रहेगा। सिर्फ एक अंतर रहेगी कि दूसरे विषय में दो भाग होंगे। पहला भाग संबंधित विषय का होगा, जिसमें 100 प्रश्न 100 नंबर होंगे। वहीं जनरल स्टडीज में 50 प्रश्न 50 नंबर के होंगे। वहीं, लैंग्वेज का पेपर पैटर्न एकजैसा है।
इसमें भी लैंग्वेज पार्ट एक जैसा रहेगा। सेकेंड पार्ट में सेकेंडरी टीचर वाला पैटर्न पूछा जाएगा।
इस भर्ती में चयन केवल लिखित परीक्षा से होगा। इंटरव्यू नहीं होगा। अगर लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं तो पहले उम्र और उम्र में समानता होने की स्थिति में देवनागरी लिपि में वर्णमाला के अनुसार नाम वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।