Govt Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं शानदार मौका निकला हैं। दरअसल शांति एवं अहिंसा विभाग ने 12वीं पास के लिए वैकेंसी निकाली हैं। इसके लिए 29 अगस्त तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट peaceandnonviolence.rajasthan.gov.in के जरिए आवेदन जमा कर सकते हैं। वहीं अप्लाई करने की प्रोसेस 16 अगस्त 2023 से शुरू है।

विज्ञापन

बता दें कि राज्य के विभिन्न जिलों के लिए यह बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। जिसमें कुल 50 हजार पदों पर महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे किए जा सकते हैं। अप्लाई करने के लिए नीचें देखें डिटेल्स-

विज्ञापन

आयु सीमा

इस भर्ती न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 2023 को आधार मानकर की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के मुताबिक छूट भी दी जाएगी।

विज्ञापन

जानें योग्यता

इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा पास पास होना जरुरी है।

सैलरी

सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 4500 सैलरी दी जाएगी।

विज्ञापन

सिलेक्शन प्रोसेस

भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद जिला स्तर पर इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले शांति एवं अहिंसा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करना है।
  • अब अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
  • जानकारी दर्ज करें और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ