SBI Recruitments: SBI में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास आज आखिरी मौका है। SBI में 13735 पदों पर आवेदन मांगे गए, जिसके लिए 17 दिसंबर 2024 से आवेदन खोल दिए गए थे। आज 7 जनवरी 2025 को आवेदन करने की आखिरी तारीख है। अगर आप इन पोस्ट के लिए योग्यता रखते हैं तो जल्द से जल्द आवेदन कर नौकरी पा सकते हैं। यहां जानिए आवेदन का पूरा तरीका।
13735 पदों पर भर्तियां
जो लोग भारतीय स्टेट बैंक में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर कर सकते हैं। इसमें आवेदन की आज आखिरी तारीख है। आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी, EWS वर्ग के लिए 750 रुपये फीस रखी गई है। वहीं, एससी, एसटी और PWBD वर्ग के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Railway Jobs: 12वीं पास को रेलवे में मिलेगी नौकरी! इतने पदों के लिए आज से आवेदन शुरू
किस वर्ग के लिए कितनी पोस्ट?
आवेदन करने के लिए आपके पास भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है। इसके साथ ही स्थानीय भाषा की भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। टोटल 13735 पोस्ट में सामान्य वर्ग के लिए कुल 5870 पोस्ट, EWS के लिए 1361 पोस्ट, OBC के लिए 3001 पोस्ट, SC के लिए 2118 पोस्ट और ST के लिए 1385 पोस्ट निकाली गई हैं। नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी यहां https://doc.sarkariresults.org.in/SBI%20Clerk%202024.pdf देख सकते हैं
कैसे करें आवेदन?
आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं। उसके बाद होम पेज पर करियर लिंक नजर आएगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें करेंट ओपनिंग का ऑप्शन दिखेगा। इसके बाद एसबीआई जूनियर एसोसिएट लिंक पर क्लिक करें, फिर आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन कर लें। इसके बाद लॉगिन करें, मांगी गई जानकारी भर के आवेदन शुल्क जमा कर दें। सब्मिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करके अपने पास रख लें। इसकी कॉपी भी निकलवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: रेलवे और बैंक के अलावा 20 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी, देखें आवेदन की लास्ट डेट
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
3 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
3 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
5 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
12 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
12 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
18 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
20 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
22 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines