Sarkari Naukri: संविदा आधारित सहायक अभियंता (असैनिक) (Contract Based Assistant Engineer) पदों पर आवेदन भरे जाएंगे। जो भी युवा इस सेक्टर में नौकरी के इच्छुक हैं वह इसमें आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपके पास मांगी गई योग्यता होनी चाहिए, साथ ही ऐसा कोई भी व्यक्ति इसमें अप्लाई कर सकता है जो भारतीय नागरिकता रखता हो। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। देखिए पदों से जुड़ी पूरी जानकारी।
231 पदों के लिए आवेदन
संविदा आधारित सहायक अभियंता (असैनिक) में कुल 231 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें महिलाओं के लिए 35, अनुसूचित जाति के लिए 37, अनुसूचित जनजाति के लिए 02, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लिए 42, पिछडा वर्ग के लिए 28, पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए 07, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 23, गैर आरक्षित वर्ग के लिए 92 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके लिए वेतन काफी अच्छा मिलने वाला है। अगर आपका सिलेक्शन होता है तो हर महीने करीब 80,000 रुपये वेतन मिलेगा।
ये भी पढ़ें: बेरोजगारी पर सरकार को राहत और आपके लिए खुशी की वजह बन सकती है ये रिपोर्ट
क्या होनी चाहिए एजुकेशन?
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी भारतीय विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। या फिर किसी भारतीय इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा उम्र की बात की जाए तो 01.01.2024 को न्यूनतम 21 साल होनी चाहिए। वहीं, रिजर्वेशन केटेगरी में अधिकतम उम्र राज्य सरकार (सामान्य प्रशासन विभाग) के द्वारा निर्धारित होनी चाहिए। संविदा के आधार पर नियोजन की अवधि 1 साल तय की गई है।
कैसे होगा सिलेक्शन?
सिलेक्शन प्रोसेस 01.01.2024 को वैध GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) Score के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा पूरी जानकारी विभाग की ऑफिशियल साइट www.rwdbih.gov.in पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Jobs Vacancy: नौकरी की है तलाश? आने वाला है अच्छा समय, जानें कहां होने वाली है जॉब्स की बरसात
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
22 hrs agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
1 day agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
3 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
4 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
9 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
10 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
16 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
18 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
20 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines