10वीं पास के लिए CISF में 1000 पदों पर वैकेंसी, आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू

CISF Constable Recruitment: 10वीं पास लोगों के लिए सरकारी नौकरी करने का खास मौका है। CISF ने कक्षा 10 पास उम्मीदवारों के लिए 1000 से अधिक पदों पर आवेदन मांगे हैं। इसमें आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

CISF Constable Recruitment

CISF Constable Recruitment: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स यानी CISF ने ट्रेड्समैन कांस्टेबल पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। 1048 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए आज यानी 5 मार्च 2025 से आवेदन शुरू हो रहे हैं, जिसकी आखिरी तारीख 3 अप्रैल 2025 तय की गई है। भर्तियों से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

विज्ञापन

आज से करें 1048 भर्तियों के लिए आवेदन

1048 भर्तियों से जुड़ा नोटिफिकेशन CISF की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिसके लिए उम्मीदवार आज से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 3 अप्रैल 2025 रखी गई है। वहीं, पेमेंट की भी लास्ट तारीख 3 अप्रैल ही होगी। अभी इसकी भर्ती परीक्षा को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

विज्ञापन

कितनी चाहिए क्वालिफिकेशन?

क्वालिफिकेशन की बात करें तो उम्मीदवार को कक्षा10 पास होना चाहिए। साथ ही जिन उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होगा, तो और भी अच्छा है, क्योंकि ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आपको बता दें कि आरक्षक (ट्रेड्समैन) पदों को क्षेत्रिय आधार पर भरा जाएगा।

विज्ञापन

CISF Constable Recruitment

आवेदन फीस कितनी?

आवेदन फीस के तौर पर जनरल कैटेगरी, EWS और OBC वर्ग के लोगों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, SC, ST, ESM और महिला उम्मीदवारों को किसी तरह की फीस नहीं देनी होगी। उनके लिए आवेदन नि:शुल्क रखा गया है। पेमेंट नेटबैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से की जा सकती है।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार CISF की ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं। जहां पर मेल और मोबाइल नंबर के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर लें। लॉगिन करने के बाद आवेदन फार्म पर क्लिक करें, जिसमें मांगी गईं सभी जानकारियां भर दें। इसके अलावा, जरूरी डाक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे। लास्ट में फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंट निकाल कर अपने पास रखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ