Sarkari Naukri: CAPF, ITBP, BSF, SSB, CRPF और असम राइफल्स मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 के भर्तियां मांगी गई हैं। इनमें करीब 345 पदों के लिए आवेदन किए जाएंगे। जो उम्मीदवार इस आईटीबीपी और सीएपीएफ मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 में रुचि रखते हैं वह अक्टूबर में इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां पर जानें अधिसूचना में आईटीबीपी मेडिकल ऑफिसर भर्ती की योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, सैलरी क्या रखी गई है?
345 पदों पर निकली भर्तियां
सेंट्रल में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकेंड-इन-कमांड), स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट) और मेडिकल ऑफिसर (सहायक कमांडेंट) के ग्रुप ‘A’ पद पर नियुक्ति के लिए पात्र भारतीय नागरिकों (पुरुष और महिला) से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसमें कुल 345 पदों के लिए भर्ती निकाली गई हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर से किए जाएंगे। जिसकी आखिरी तारीख 14 नवंबर रखी गई है। इसके साथ ही पेमेंट करने की लास्ट तारीख भी 14 नवंबर ही रहेगी। इसके लिए एग्जाम की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में 14,298 पदों पर भर्ती शुरू
कितनी लगेगी फीस?
इस फॉर्म को भरने के लिए वर्गों के हिसाब से फीस रखी गई है। जिसमें जनरल, OBC और EWS 400 रुपये रखी गई है। इसके अलावा SC, ST वर्गों के लिए कोई फीस नहीं लगेगी। वहीं, महिलाओं के लिए भी एप्लीकेशन फीस नहीं रखी गई है। इसमें उम्र सीमा 18 से ऊपर होनी चाहिए, जबकि अधिकतम उम्र सीमा को लेकर जल्द ही अपडेट कर दिया जाएगा।
भर्तियों से जुड़ी अन्य जानकारी
इन भर्तियों में 10 प्रतिशत वैकेंसी जो मेडिकल ऑफिसर (Assistant Commandant) के लिए होंगी वो पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित की गई हैं। अगर पूर्व सैनिकों की भर्ती करने के बाद भी ये वैकैंसी खाली रह जाती हैं तो उसकी जगह पर दूसरे उम्मीदवारों को इन भर्तियों में शामिल किया जाएगा। इसके लिए police recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है। इन वैकेंसी से जुड़ी नई जानकारियां जल्द ही अपडेट की जाएंगी। इसके लिए लगातार ऑफिशियल साइट पर लगातार नजर रखें।
ये भी पढ़ें: MP हाईकोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका, ग्रेजुएट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
7 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
7 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
9 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
16 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
16 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
22 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines