रेलवे में निकली बंपर भर्तियां! B.Ed वालों को मिलेगी सरकारी नौकरी, देखें आवेदन का तरीका

Sarkari Naukari: रेलवे में 1 हजार से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैं। किस पद के लिए कितनी पोस्ट हैं? कैसे अप्लाई कर सकते हैं, इसकी डिटेल यहां देखिए।

Sarkari Jobs Sarkari Naukari

Sarkari Naukari: रेलवे में मिनिस्ट्रियल और आईसोलेटेड कैटेगरी के अंतर्गत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इन पदों में पीजीटी, टीजीटी, चीफ लॉ ऑफिसर, पब्लिक प्रोसिक्यूटर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, लाइब्रेरियन, और प्राइमरी रेलवे टीचर शामिल हैं। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू होगी, और इच्छुक अभ्यर्थी 6 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान भी इसी तारीख तक किया जा सकेगा।

विज्ञापन

क्या होनी चाहिए योग्यता?

रेलवे ने कुल 1036 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 12वीं क्लास पास होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित सब्जेक्ट में बैचलर, मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। टीचिंग पदों के लिए बीएड, डीएलएड या टीईटी एग्जाम पास होना जरूरी है। इसके अलावा, योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन देख लेना चाहिए।

विज्ञापन

कितना लगेगा शुल्क?

सभी वर्गों के लिए आवेदन फीस अलग अलग रखी गई है, जनरल, OBC और EWS के लिए 500 रुपये फीस रखी गई है। वहीं, SC और ST के लिए 250 रुपये फीस रखी गई है। परीक्षा फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग मोड से किया जा सकता है। सामान्य, ओबीसी को रिफंड 400 और एससी, एसटी को 250 रुपये स्टेज I एग्जाम में के बाद रिफंड कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Sarkari Naukari

रेलवे भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 33-48 साल के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। चुने गए उम्मीदवारों को पद के अनुसार 19,900 से 47,600 रुपये महीना सैलरी मिलेगा। अभी इसके लिए आवेदन खोल नहीं गए हैं, जैसे ही आवेदन खोले जाएंगे उसकी जानकारी ऑफिशियल साइट पर अपडेट कर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार करके रख लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ