Gaurav Pandey
लिखने-पढ़ने का शौक है। राजनीति में दूर-दूर से रुचि है। अखबार की दुनिया के बाद अब डिजिटल के मैदान में हूं। आठ साल से ज्यादा समय से देश-विदेश की खबरें लिख रहा हूं। दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे संस्थानों में सेवाएं दी हैं।
Read More---विज्ञापन---
Sainik School Recruitment 2024: देश के केंद्रीय सैनिक स्कूल ने लेटेस्ट रोजगार समाचार (Employment News) में अनेक टीचिंग-नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 43 पदों पर नियुक्तियां की जानी है, जिनमें टीजीटी (TGT) और काउंसलर जैसे टीचिंग पोस्ट शामिल हैं।
सैनिक स्कूल ने जो नोटिफिकेशन जारी की है, उसके मुताबिक जिन पदों पर भर्तियां की जाएंगी, उनके लिए आयु सीमा इस प्रकार है:
| पद | आयु सीमा |
| क्वार्टर मास्टर | 18 से 50 वर्ष |
| टीजीटी | 21 से 35 वर्ष |
| काउंसलर | 21 से 35 वर्ष |
| नर्सिंग सिस्टर | 18 से 50 वर्ष |
| म्यूजिक सिस्टर | 21 से 35 वर्ष |
| म्यूजिक सिस्टर 21 से 35 वर्ष | 18 से 50 वर्ष |
| सामान्य कर्मचारी | 18 से 50 वर्ष |
| एलडीसी | 18 से 50 वर्ष |
| पीईएम/पीटीआई-सह-मैट्रन | 18 से 50 वर्ष |
| ड्राइवर | 18 से 50 वर्ष |
सैनिक स्कूल द्वारा नोटिफिकेशन के मुताबिक देश के विभिन्न शहरों में स्थित सैनिक स्कूलों में ऊपर दिए गए पदों पर योग्य ,उम्मीदवारों को पद-स्थापित किया जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार पद रिक्तियों की संख्या और शहरों के नाम इस प्रकार हैं:
| शहर | रिक्त पदों की संख्या |
| नालंदा | 7 |
| अमेठी | 8 |
| सतारा | 5 |
| चित्तौड़गढ़ | 11 |
| अमरावती | 2 |
| बीजापुर | 10 |
सैनिक स्कूल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई 2024 है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आवेदन जमा करने की समय सीमा अलग-अलग शहरों में अलग-अलग है। इसे नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।
| शहर | आवेदन की अंतिम तारीख |
| नालंदा | 23 अप्रैल |
| सतारा | 25 अप्रैल |
| चित्तौड़गढ़ | 30 अप्रैल |
| अमरावती नगर | 30 अप्रैल |
| अमेठी | 4 मई |
| बीजापुर | 7 मई |
सैनिक स्कूल भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नही होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा पद के आधार पर भिन्न-भिन्न है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले निर्दिष्ट शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करनी होंगी।
सैनिक स्कूलों के वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इन सभी 43 पदों पर लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा के आधार पर भर्तियां की जाएंगी। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए सैनिक स्कूल के आधिकारिक वेबसाइट sainikschoolsociety.in पर विजिट करें।
नोटिफिकेशन के अनुसार, उपर्युक्त पदों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में आवेदन किए जा सकते हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sainikschoolsociety.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
चरण 1: सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट sainikschoolsociety.in पर विजिट करें।
चरण 2: होमपेज पर दिए गए ‘OUR SCHOOLS’ टैब पर जाएं और पेज पर दी गई शहरों की वेबसाइट्ल पर क्लिक कर आवेदन पत्र का लिंक ढूंढें।
चरण 3: सैनिक स्कूल भर्ती 2024 के लिए आवेदन पत्र भरें।
चरण 4 : आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।