RSMSSB CHO recruitment 2022: राजस्थान में इन उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

RSMSSB CHO recruitment 2022
Edited By Niharika Gupta

RSMSSB CHO recruitment 2022
RSMSSB CHO recruitment 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी 2022 के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर रिक्तियों के लिए 7 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 3531 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
अप्लाई करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य या नर्स (GNM or BSc) या आयुर्वेद व्यवसायी (BAMS) में होनी चाहिए। अधिक अपडेट के लिए नीचे दी गई नोटिफिकेशन पर डिटेल्स देख सकते है।
अनारक्षित / बीसी / ईबीसी (क्रीमी लेयर) के उम्मीदवारों को 450 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि बीसी / ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये लागू होंगे। एससी/एसटी के आवेदकों को 250 रुपये फीस देनी होगी।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: