हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

RSMSSB Recruitment 2023: 5,388 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज, यहां डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें अप्लाई

विज्ञापन
RSMSSB recruitment 2023

RSMSSB Junior Accountant Recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) आज, 26 जुलाई को 5,388 जूनियर अकाउंटेंट और तहसील राजस्व लेखाकार पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा।

जो उम्मीदवार इस भर्ती अभियान में भाग लेने के लिए पात्र हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in या rssb.rajasthan.gov.in पर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जून से शुरू हुई थी ।

वैकेंसी डिटेल

आरएसएमएसएसबी इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5388 पदों को भरेगा। इसमें जूनियर असिस्टेंट के 5190 पद और तहसील रेवेन्यू अकाउंटेंट पद के 198 पद हैं।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा।

आयु सीमा

इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए और 31 दिसंबर, 2020 तक 40 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के मामले में ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू होगी।

विज्ञापन

इस तरह से होगा सिलेक्शन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, इस बंपर नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से करेगा। यह परीक्षा सितंबर माह में आयोजित की जाएगी। जूनियर अकाउंटेंट और तहसील रेवेन्यू अकाउंटेट भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 17 सितंबर है।

RSMSSB Junior Accountant Recruitment 2023: नोटिफिकेशन

विज्ञापन

अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक

RSMSSB Junior Accountant Recruitment 2023: इस तरह से करें अप्लाई

  • आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जूनियर अकाउंटेंट और अन्य पद आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण पर जाएं और एसएसओ पंजीकरण पूरा करें।
  • लॉग इन करें और वांछित पद के लिए आवेदन करें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola