RSMSSB PTI Final Result 2023: राजस्थान पीटीआई भर्ती परीक्षा के फाइनल लिस्ट जारी, यहां करें चेक
Edited By Niharika Gupta

RSMSSB PTI Final Result 2023
Edited By Niharika Gupta

RSMSSB PTI Final Result 2023
RSMSSB PTI Final Result 2023: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने आज, 31 मई, 2023 को RSMSSB PTI परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। अंतिम परिणामों के साथ, बोर्ड ने आधिकारिक साइट पर श्रेणीवार RSMSSB पीटीआई कट ऑफ अंक 2023 भी अपलोड किया है।
राजस्थान पीटीआई भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन 25 सितंबर 2022 को किया गया था। यह भर्ती 5546 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 4899 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 647 पद रखे गए हैं।
राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड भर्ती में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सिलेक्टेड कैंडिडेट की लिस्ट 21 अक्टूबर 2022 को जारी की गई थी। इसके बाद Rajasthan PTI Final Result 2023 आज 31 मई 2023 को जारी कर दिया है। राजस्थान पीटीआई फाइनल रिजल्ट 2023 पीडीएफ चेक करने का लिंक नीचे दिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: