RSMSSB CET Result 2023: ग्रेजुएट लेवल सीईटी रिजल्ट से पहले एडिट विंडो कल से होगी ओपन, इन चीजों में कर पाएंगे सुधार

RSMSSB CET 2023

RSMSSB CET 2023

Rajasthan CET Result 2023: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) कल सामान्य पात्रता परीक्षा (Graduation Level ) 2022 के उम्मीदवारों के लिए आवेदन एडिट विंडो खोलेगा। उम्मीदवार 13 से 22 जनवरी के बीच आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in भर्ती में अपने आवेदन को एडिट कर सकेंगे।

बोर्ड द्वारा 7 और 8 जनवरी, 2023 को स्नातक स्तर के लिए RSMSSB CET 2022 परीक्षा आयोजित की गई थी। RSMSSB ग्रेजुएट सीईटी परीक्षा पटवारी, सुपरवाइजर, जूनियर अकाउंटेंट और प्लाटून कमांडर सहित विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाती है।

आवेदन पत्र में इन चीजों में कर पाएंगे बदलाव

उम्मीदवारों ध्यान देना चाहिए कि आरएसएमएसएसबी ने राजस्थान सीईटी (स्नातक) 2022 के आवेदन के सीमित विवरणों में ही छूट की अनमुति दी है। बोर्ड की अधिसूचना के मुताबिक जिन डिटेल में करेक्शन की जा सकती है, उनमें श्रेणी, विशेष श्रेणी, उप श्रेणी और वैवाहिक स्थिति शामिल हैं। वहीं, उम्मीदवार स्वयं के नाम, माता/पिता के नाम, पता, शैक्षणित योग्यता, जन्म-तिथि, लिंग, फोटो एवं हस्ताक्षर में संशोधन नहीं कर सकेंगे। हालांकि, इन विवरणों त्रुटिपूर्ण सूचना की स्थिति में उम्मीदवारों को संशोधन का अवसर चयन होने की स्थिति में दस्तावेज सत्यापन के समय दिया जा सकता है।

जानें शुल्क

एडिट करने के लिए उम्मीदवारों को ₹300 का शुल्क भी जमा करना होगा। इसके अलावा समय सीमा बीत जाने के बाद आवेदन में कोई भी बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा. गौरतलब है कि वहीं आवेदन में एडिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड परीक्षा की आंसर की भी जल्द ही जारी करेगा।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ