RRB Recruitment 2025: रेलवे में जॉब खोजने वालों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 32,438 असिस्टेंट और अन्य पोस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में कैंडिडेट रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एप्लिकेशन डाल सकते हैं। बता दें कि पहले आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी 2025 थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। आइए इसके बारे में सारी डिटेल्स जानते हैं।
जरूरी तारीख
रेलवे के नोटिफिकेशन में ये बात सामने आई है कि आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। हालांकि अभी भी नई डेट का जारी होना बाकी है। शुल्क के भुगतान की आखिरी तारीख 3 मार्च 2025 तय की गई है। वहीं फॉर्म में किसी सुधार के लिए करेक्शन विंडो 4 मार्च से 13 मार्च तक एक्टिव रहेगी।
South Central Railway Recruitment 2023
इन पदों पर कर सकेंगे आवेदन
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पोस्ट पर भर्ती कर रहा है। जिसमें कुल 32,438 पद हैं। यहां हम इसकी एक लिस्ट शेयर कर रहे हैं।
| पद का नाम | कुल पद |
| पॉइंट्समैन-B (ट्रैफिक) | 5,058 |
| असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) (इंजीनियरिंग) | 799 |
| असिस्टेंट (ब्रिज) (इंजीनियरिंग) | 301 |
| ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV (इंजीनियरिंग) | 13,187 |
| असिस्टेंट P-Way (इंजीनियरिंग) | 247 |
| असिस्टेंट (C&W) (मैकेनिकल) | 2,587 |
| असिस्टेंट TRD (इलेक्ट्रिकल) | 1,381 |
| असिस्टेंट (S&T) (S&T) | 2,012 |
| असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) (मैकेनिकल) | 420 |
| असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) (इलेक्ट्रिकल) | 950 |
| असिस्टेंट ऑपरेशन्स (इलेक्ट्रिकल) | 744 |
| असिस्टेंट TL & AC (इलेक्ट्रिकल) | 1,041 |
| असिस्टेंट TL & AC (वर्कशॉप) (इलेक्ट्रिकल) | 624 |
| सहायक (वर्कशॉप) (मैकेनिकल) | 3,077 |
शैक्षणिक योग्यता और आयु
इस फॉर्म को भरने वाले कैंडिडेट को कक्षा 10 पास या आईटीआई या NCVT द्वारा जारी नेशनल अपरेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) हासिल करना होगा। वहीं अगर आयु की बात करें तो 1 जनवरी 2025 को कैंडिडेट की आयु 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कैसे होगा सेलेक्शन?
कैंडिडेट का सेलेक्शन 4 स्टेप्स में किया जाएगा। इसमें सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड (CBT) लिखित परीक्षा होगी। इसके अलावा फिजकल फिटनेस के लिए PET परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।
आवेदन शुल्क की बात करें तो हम कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए अलग-अलग फीस है। हालांकि आवेदन शुल्क CBT परीक्षा में शामिल होने के बाद वापस किया जाएगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।
| कैटेगरी | आवेदन शुल्क | शुल्क वापसी |
| PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, पूर्व सैनिक, SC/ST, अल्पसंख्यक समुदाय और EBC उम्मीदवार | 250 रुपये | बैंक शुल्क कटौती के बाद पूरा रिफंड |
| अन्य सभी उम्मीदवार | 500 रुपये | 400 रुपये की वापसी (CBT में शामिल होने पर) |
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- अब एप्लिकेशन शुल्क जमा करना है।
- एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करें और इसकी प्रिंट कॉपी रखें।
यह भी पढ़ें –SBI Jobs Recuritment: बिना रिटर्न टेस्ट बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन
संबंधित खबरें
IBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
5 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
5 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
11 days agoSBI Recruitment 2026: एसबीआई में निकली 98 लाख रुपये तक के पैकेज वाली नौकरियां, बिना लिखित परीक्षा के होगा सिलेक्शन, जानें पूरी डिटेल
13 days agoUPSSSC Forest Guard Exam City Slip Out: जारी हुई फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा की सिटी स्लिप, 27 सितंबर को है एग्जाम
16 days agoBank Me Job Kaise Paye: बैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की पूरी जानकारी
16 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? पहली बार सामने आए जिलावार रोजगार आंकड़ों ने किया हैरान
16 days agoUGC NET Re-Exam Result Out: जारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से तुरंत करें डाउनलोड
16 days agoAgniveer Job News: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, 4 साल पूरा होते ही हाथ में होगा नया जॉइनिंग लेटर, जानें सरकार का प्लान
17 days agoUPPSC PCS Mains Result 2026 का ऐलान, नतीजे चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines