रेलवे में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए धमाकेदार खबर है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार टोटल 3548 पदों पर भर्ती निकली है, जो पहले 3477 बताई गई थी. यानी पद और बढ़ गए हैं. अप्लाई करने का प्रोसेस आज 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गया है.
किस पोस्ट पर कितनी वैकेंसी?
इस बार सबसे ज्यादा मौका Goods Train Manager बनने का है.
Goods Train Manager – 2750 पद
Senior Clerk-cum-Typist – 371 पद
Junior Accounts Assistant-cum-Typist – 300 पद
Chief Commercial-cum-Ticket Supervisor – 56 पद
ये सभी पद 7th Pay Commission के Level 5 और Level 6 के हैं, यानी सैलरी और रुतबा दोनों जबरदस्त.
कौन कर सकता है अप्लाई?
आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के हिसाब से की जाएगी. बता दें कि रिजर्व कैटेगरी को उम्र में छूट भी मिलेगी.
जरूरी डेट्स – नोट कर लो
फॉर्म भरना शुरू: 8 अक्टूबर 2026
फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक
फीस जमा करने की लास्ट डेट: 8 नवंबर 2026
फॉर्म में गलती हो गई तो बाद में 250 रुपये देकर करेक्शन भी कर सकते हैं.
फीस कितनी लगेगी?
General / OBC / EWS – 500 रुपये (CBT-1 में बैठने के बाद 400 रुपये वापस मिल जाएंगे)
SC / ST / महिला / PwBD / Ex-Serviceman – 250 रुपये (पूरा पैसा CBT-1 देने के बाद रिफंड)
सिलेक्शन कैसे होगा?
नौकरी ऐसे ही नहीं मिलेगी. 4 से 5 स्टेज पार करने होंगे.
CBT-1
CBT-2
Typing Test या Aptitude Test (पोस्ट के हिसाब से)
Document Verification
Medical Test
अगर आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं, तो आखिरी तारीख यानी 6 नवंबर का इंतजार न करें. अंतिम दिनों में सर्वर पर लोड बढ़ने से वेबसाइट स्लो हो जाती है, इसलिए RRB के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर समय रहते ध्यानपूर्वक अपना ऑनलाइन फॉर्म भर लें. तो देर किस बात की? ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और आज ही फॉर्म भर दें.
FAQ
RRB NTPC Graduate 2026 में कुल कितने पद हैं?
A: 3548 पद
RRB NTPC Graduate की लास्ट डेट क्या है?
A: 6 नवंबर 2026
RRB NTPC के लिए योग्यता क्या है?
A: ग्रेजुएशन
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
8 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines