---विज्ञापन---

नौकरी angle-right

RRB Group D answer key 2022: ग्रुप डी परीक्षा के लिए फाइनल आंसर-की जारी, इस दिन तक आपत्ति करें दर्ज

RRB Group D answer key 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज, 14 अक्टूबर को ग्रुप डी परीक्षा के लिए फाइनल आंसर-की और प्रश्न पत्र जारी किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक विभिन्न फेज में आयोजित की गई थी।आपत्ति […]

---विज्ञापन---

RRB Group D answer key 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज, 14 अक्टूबर को ग्रुप डी परीक्षा के लिए फाइनल आंसर-की और प्रश्न पत्र जारी किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक विभिन्न फेज में आयोजित की गई थी।

आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति के 50 रुपये शुल्क का भुगतान करके आपत्तियां, यदि कोई हो, उठा सकेंगे। आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर 2022 है।

अधिसूचना के अनुसार सीबीटी में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को उनके प्रश्न पत्र, प्रतिक्रियाएं और आंसर-की देखने के लिए, आरआरबी की वेबसाइटों पर एक लिंक प्रदान किया जाएगा जो 14 अक्टूबर 2022 13:00 बजे से 19 अक्टूबर 2022 23 :55 बजे तक सक्रिय रहेगा।

यहां देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन

---विज्ञापन---

RRB Group D answer key Direct Link

RRB Group D answer key: ऐसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें।
  • आंसर-की स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • अब इसे डाउनलोड कर लें।
  • जानें कितने पदों पर होगी भर्तियां

नोटिफिकेशन के मुताबितक ग्रुप डी की परीक्षा के जरिए कुल 1,03,769 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इस भर्ती के लिए 1 करोड़ से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 14, 2022 03:41 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola