RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी 2022 के परिणाम जारी, यहां एक क्लिक में चेक करें भोपाल, गुवाहटी समेत इन शहरों का स्कोर
Edited By Niharika Gupta

RRB Group D Result 2022
Edited By Niharika Gupta

RRB Group D Result 2022
RRB Group D Result 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आरआरबी भोपाल व गुवाहाटी की वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक दिखने लगा है। जल्द ही अन्य रीजन की वेबसाइट पर भी रिजल्ट का लिंक दिखने लगेगा।
भोपाल आरआरबी के अनारक्षित कैटेगरी का कटऑफ परसेंटाइल स्कोर 96.64962 और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स 65.87560 रहे हैं। अभ्यर्थी अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आरआरबी ने कहा है कि परीक्षार्थियों के परसेंटाइल स्कोर, नॉर्मलाइज्डम मार्क्स 27 दिसंबर को जारी होंगे। आरआरबी वेबसाइट्स पर इसका लिंक जारी होगा। परीक्षार्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड डालकर 1 जनवरी 2023 तक स्कोर चेक कर सकेंगे।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा पांच चरणों में 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई थी। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था।
Ahmedabad, Patna, Ajmer, Allahabad, Bangalore, Bhopal, Bhubaneshwar, Guwahati
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: