RRB CBT Group D Exam 2022: एक लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आज से शुरू, केंद्र पर इन बातों का रखें ध्यान

IBPS Clerk Recruitment 2023

IBPS Clerk Recruitment 2023

RRB CBT Group D Exam 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड(RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली आरआरबी सीबीटी ग्रूप डी परीक्षा 2022 (RRB Group D exam 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल रेलवे बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का आयोजन आज से पूरे देश भर में किया जा रहा है। इस परीक्षा में भाग ले रहे उम्मीदवारों को केंद्र पर कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है जिसके बिना उनकों एंट्री नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का पहला चरण 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा जबकि दूसरा चरण 26 अगस्त 2022 से 8 सितंबर 2022 तक आयोजित होगा। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और उम्मीदवारों को इसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से एक लाख से भी ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन

RRB CBT Group D Exam 2022: केंद्र पर इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

– उम्मीदवारों को केंद्र पर अपना ओरिजनल आधार कार्ड लाना होगा क्योंकि इस साल से बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन शुरू हो गया है।

विज्ञापन

– केंद्र पर उम्मीदवारों को ओरिजनल फोटो आईडी भी ले जाना अनिवार्य है।

– उम्मीदवारों को कोविड गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है।

विज्ञापन

– केंद्र पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना वर्जित है।

– सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।

विज्ञापन

– किसी भी गड़बड़ी या अनियमितता में लिप्ट पाए जाने पर उम्मीदवार की परीक्षा रद्द कर दी जाएगी। साथ ही भविष्य में होने वाली आरआरबी भर्ती में वह नहीं बैठ पाएगा।

– केंद्र पर उम्मीदवारों को परीक्षा के 2 घंटे पहले पहुंचने की हिदायत दी जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ