---विज्ञापन---

नौकरी

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key: शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की जल्द होगी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022-23 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा का आखिरी पेपर आज प्रदेश भर में आयोजित किया गया। पेपर समाप्त होने के […]

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022-23 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा का आखिरी पेपर आज प्रदेश भर में आयोजित किया गया। पेपर समाप्त होने के बाद सभी उम्मीदवारों के मन में इसकी आंसर की को लेकर उत्सुकता रहती है।

और पढ़िए –Indian Students in UK: नौकरी नहीं है तो भारतीय छात्रों को जल्द ही छोड़ना पड़ेगा ब्रिटेन, गृह सचिव ने जारी किया बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2022: कब जारी होगी आंसर की?

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्नारा सेकंड ग्रेड शिक्षकों के 9600 पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर 2022 से लेकर 27 दिसंबर 2022 तक किया गया था। हालांकि 24 दिसंबर 2022 को हुए जनरल नॉलेज का पेपर लीक हो गया था और आखिरकार इसका आयोजन 29 जनवरी 2023 को किया गया। अब ये परीक्षा समाप्त हो गई है ऐसे में इसकी आंसर की भी जल्द ही जारी की जा सकती है। इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसााइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार आंसर की जारी होते ही इसे नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

और पढ़िए –BPSC 68th prelims exam: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, यहां एक क्लिक में ̥करें डाउनलोड

---विज्ञापन---

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2022: ऐसे करें डाउनलोड

-सबसे पहले आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है।
-इसके बाद आपको होम पेज पर कैंडिडेट इंफॉर्मेशन के सेक्शन पर क्लिक करना है।
-कैंडिडेट इंफॉर्मेशन सेक्शन में आपको आंसर की के लिंक पर क्लिक करना है।
-इसके बाद आपको आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर एग्जाम के जिस पेपर की आंसर की डाउनलोड करनी है, उस पर क्लिक करना है।
-जिससे संबंधित सब्जेक्ट की आंसर की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
-अब आप अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं।
-आप इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2022: डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

---विज्ञापन---

और पढ़िए –– शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Jan 29, 2023 03:44 PM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola