Niharika Gupta
Read More
RSSB Teacher Recruitment 2022: राजस्थान में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राजस्थान सरकार ने शिक्षक के 46,500 पदों पर भर्ती के मंजूरी दे दी है।
इसके बाद उम्मीदवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। वहीं आवेदन के बाद 4 व 5 फरवरी 2023 को उनका एग्जाम होगा। वहीं, एग्जाम के ठीक एक महीने बाद यानी कि मार्च में आंसर-की जारी कर दी जाएगी। रिजल्ट मई तक घोषित किया जा सकता है।
बता दें कि सरकार ने इससे पहले घोषणा की थी कि 46,500 पदों में से 31,500 पद लेवल-2 के और 15,000 पद लेवल-1 के होंगे। यानी सरकार ने लेवल-2 के 6,000 पद घटाकर लेवल-1 में इतने ही पद बढ़ा दिए हैं।
RSSB द्वारा अगले साल होने वाली भर्ती एग्जाम का सिलेबस पहले ही जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, लेवल-1 और लेवल-2 एग्जाम होगा। उम्मीदवारों को एग्जाम देने के लिए ढाई घंटे का समय सीमा मिलेगी। कुल मिलाकर एग्जाम में 150 सवाल पूछे जाएंगे। हर सही सवाल के लिए उम्मीदवारों को दो नंबर दिए जाएंगे, वहीं गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग भी होगी। यह पेपर 300 नंबर का है।
लेवल-1 और लेवल-2 के लिए दो चरण में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहले चरण की परीक्षा सिर्फ पात्रता के लिए होगी, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन शिक्षकों के चयन के लिए होगा। बता दें कि 23 और 24 जुलाई को आयोजित हुई राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के नतीजे 29 सितंबर को जारी किए जा चुका हैं।
इस परीक्षा में पास उम्मीदवारों के चयन के लिए एक और भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।