REET Main 2023: रीट मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित, इस दिन होगा एग्जाम
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली REET की मुख्य परीक्षा की तिथि का ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार को इसकी तिथि की घोषणा की। जानकारी के अनुसार, REET Main 2023 का आयोजन 5 जनवरी को होगा।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान पात्रता परीक्षा (आरईईटी) 2022 का परिणाम जारी होना है। इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.reetbser2022.in पर उपलब्ध होगा। बीएसईआर द्वारा 23 जुलाई और 24 जुलाई, 2022 को आरईईटी 2022 का आयोजन किया गया था। प्रारंभिक उत्तर कुंजी 19 अगस्त, 2022 को जारी की गई थी और आपत्ति 25 अगस्त, 2022 तक मांगी गई थीं। परीक्षा में 2 लेवल थे। प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए लेवल 1 और माध्यमिक के लिए लेवल 2 रखा गया है।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करे
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: