---विज्ञापन---

नौकरी

REET Main 2023 Date: रीट मेंस 2023 की तारीखें घोषित, यहां देखें सिलेबस और पेपर पेटर्न

REET Mains 2023: राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली REET की मुख्य परीक्षा की तिथि का ऐलान कर दिया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इसे लेकर शुक्रवार को एक नोटिस जारी किया है जिसके मुताबिक REET Main 2023 का आयोजन 4-5 फरवरी को प्रदेश भर में किया जाएगा। […]

REET Mains 2023: राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली REET की मुख्य परीक्षा की तिथि का ऐलान कर दिया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इसे लेकर शुक्रवार को एक नोटिस जारी किया है जिसके मुताबिक REET Main 2023 का आयोजन 4-5 फरवरी को प्रदेश भर में किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों के 46500 पद भरे जाएंगे।

बोर्ड ने इससे साथ ही ग्रेजुएशन व 12वीं दोनों स्तरों की सीईटी (समान पात्रता परीक्षा) परीक्षा की तिथियां जारी कर दी है। ग्रेजुएशन लेवल की सीईटी परीक्षा 6, 7, 8, 9 जनवरी 2023 को जबकि 12वीं लेवल की सीईटी परीक्षा 18, 19 व 25, 26 फरवरी 2023 को होगी। हालांकि बोर्ड ने नोटिस में ये भी कहा है कि ये संभावित तारीखें हैं और इसमें बदलाव किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

REET Mains 2023 Paper Pattern

रीट 2023 परीक्षा के साथ साथ इसका सिलेबस और पेपर पेटर्न भी जारी कर दिया गया है। 4-5 फरवरी 2023 को आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में रीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। जिसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी. जिसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न का एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

REET Mains 2023 Syllabus: यहां जानें रीट 2023 सिलेबस

रीट लेवल 1 में के सिलेबस में राजस्थान का भौगोलिक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान के साथ ही राजस्थानी भाषा को शामिल किया गया है। वहीं इसके अलावा हिंदी, अंग्रेजी और गणित के साथ ही सामान्य विज्ञान और सामाजिक अध्ययन, सूचना तकनीकी और शैक्षणिक मनोविज्ञान को शामिल किया गया है।

---विज्ञापन---

वहीं रीट लेवल 2 के सिलेबस में लेवल 1 के सभी सबजेक्ट्स को शामिल किया गया है। वहीं इसके साथ ही संस्कृत, हिंदी, पंजाबी और उर्दू को भी शामिल किया गया है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। ऐसे में हर गलत जवाब पर एक तिहाई नंबर काटा जाएगा।

अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Sep 30, 2022 02:50 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola