UPSC Recruitment 2022: यूपीएससी में इंवेस्टिगेटर ग्रेड I समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, यहां देखें सिलेक्शन प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

UPSC Recruitment 2022
Edited By Niharika Gupta

UPSC Recruitment 2022
UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग 15 इंवेस्टिगेटर ग्रेड I और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती (UPSC Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 15 पदों को भरा जाएगा।
एक्सटेंशन ऑफिसर: 1 पद
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर: 2 पद
इंवेस्टिगेटर ग्रेड- I: 12 पद
उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा चेक कर सकते हैं। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अंतिम समय में भ्रम से बचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उल्लिखित प्रत्येक विवरण को क्रॉस-चेक करके पदों के लिए आवेदन करें।’
आवेदन शुल्क 25 रुपये है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी / महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। जो 100 नंबर का होगा। जनरल और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 50 अंक, OBC कैटेगरी के लिए 45 अंक और SC/ST/PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 अंक तय किए गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: