RBI Recruitment 2023: आरबीआई में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

RBI Recruitment 2023

RBI Recruitment 2023

RBI Recruitment 2023: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने सलाहकारों, विषय विशेषज्ञों और विश्लेषकों के पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज, 11 जुलाई को बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार इन संविदा पदों के लिए opportunities.rbi.org.in पर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल

भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 66 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवार अधिसूचना में उपलब्ध शैक्षणिक योग्यता, रिक्तियों का विवरण, आयु सीमा और अन्य विवरण देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 है। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹100 है। जो आरबीआई कर्मचारी इस भर्ती अभियान में भाग लेना चाहते हैं उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा।

RBI Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें

  • ऊपर दिए गए लिंक को खोलें।
  • अब, पंजीकरण फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, फॉर्म भरें और अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
  • लॉग इन करें, फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट करें और अंतिम पेज का प्रिंटआउट ले लें।

चयन प्रक्रिय

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक स्क्रीनिंग/शॉर्टलिस्टिंग, उसके बाद डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ