Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
RBI Pharmacist Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फार्मासिस्ट पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक साइट rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 25 पदों को भरेगा। भरे हुए आवेदन पत्र और अन्य दस्तावेजों को भेजने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2023 तक है। योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे पढ़ें।
उम्मीदवार जो पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें मैट्रिक या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। आवेदक के पास फार्मेसी अधिनियम 1948 के तहत रजिस्टर्ड मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मेसी में डिप्लोमा की न्यूनतम योग्यता भी होनी चाहिए।
अधिक डिटेल्स देखें के लिए यहां क्लिक करें
बैंक शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को समग्र शिक्षा योग्यता (पीजी/डिग्री/डिप्लोमा), विभिन्न बैंक की डिस्पेंसरियों से निवास की दूरी, पीएसबी/पीएसयू/सरकारी संगठन/आरबीआई आदि के साथ अनुभव के आधार पर लिस्ट जारी किया जाएगा।
सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ भरा हुआ आवेदन पत्र क्षेत्रीय निदेशक, मानव संसाधन प्रबंधन विभाग, भर्ती अनुभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय, शहीद भगत सिंह रोड, फोर्ट, मुंबई – 400001 पर 10 अप्रैल, 2023 को 1700 घंटे का या उससे पहले पहुंच जाना चाहिए।
और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।