RBI ASSISTENT 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लम्बे समय के बाद बेहद अहम खुशखबरी को साझा करते हुए आरबीआई असिस्टेंट 2023 का ऐलान किया है। जहां नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई कर सकते है। 13 सितम्बर से ही अप्लाई कि करने का सिलसिला शुरू हो गया है।उम्मीदवार 4 सितम्बर तक आरबीआई की वेबसाइट Opportunities.rbi.org.in पर अप्लाई कर सकते है।
450 पदों के लिए भर्ती
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि परीक्षा 450 पदों की भर्ती के लिए किया गया है। इनमें से 241 पद अनारक्षित है और 45 एससी,56 एसटी,37 ईडब्ल्यूएस,71 ओबीसी आरक्षित कि गई है।
योग्यता व सैलरी
आरबीआई असिस्टेंट 2023 के लिए कुल पदों कि संख्या 66 है। जिसके लिए किसी भी संस्था से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही भूतपूर्व सैनिकों के लिए ग्रेजुएट की डिग्री, मैट्रिकुलेशन या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ कम से कम 15 वर्षों का डिफेंस सर्विस का अनुभव होना चाहिए। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के लिए किसी भी स्नातक कि आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवारों कि उम्र 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अप्लाई शुल्क
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया असिस्टेंट 2023 आवेदन के समय उम्मीदवारों को 450 रुपये का भुगतान करना और आरक्षित वर्गों के लिए शुल्क 50 रुपये किया गया है, जो परीक्षा शुल्क के तौर पर लिया जा रहा है।
परीक्षा कि सम्भावना
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया असिस्टेंट 2023 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा 21 और 23 अक्टूबर को देनी होगी। जानकारी के अनुसार मुख्य परीक्षा 2 दिसंबर को होना निर्धारित किया गया है।
आइए जानते है रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बारें में
भारतीय रिजर्व बैंक(Reserve Bank of India) भारत का केन्द्रीय बैंक है। यह भारत के सभी बैंकों का संचालक है। रिज़र्व बैंक भारत की अर्थव्यवस्था को नियन्त्रित करता है। इसकी स्थापना 1 अप्रैल सन् 1935 को रिज़र्व बैंक ऑफ इण्डिया एक्ट 1934 के अनुसार हुई थी। भारत की आजादी के बाद 1 जनवरी 1949 को RBI का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया था।भारतीय रिज़र्व बैंक के 19 क्षेत्रीय और 4 क्षेत्रीय कार्यालय हैं। RBI पूरे भारत में 31 विभिन्न स्थानों पर स्थित है।
बता दें भारत में बैंक दरें आरबीआई द्वारा निर्धारित की जाती हैं। यह आमतौर पर तरलता को विनियमित करने की क्षमता के कारण रेपो दर से अधिक होता है। वर्तमान बैंक दर 4.25% है।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
22 hrs agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
4 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
5 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
6 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
13 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
13 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
19 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines