12वीं पास के लिए गोल्डन चांस! राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 9617 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 9617 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जरूर पढ़ें।

rajasthan police constable recruitment 2025 (2)

राजस्थान पुलिस विभाग ने साल 2025 के लिए कांस्टेबल पदों पर 9617 रिक्तियों की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 17 मई 2025 तक चलेगी। आवेदन और अन्य डिटेल राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होंगे। हालांकि, भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल आप इस खबर में देख सकते हैं।

विज्ञापन

पदों की डिटेल:
– कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)

विज्ञापन

– कांस्टेबल (चालक)

– कांस्टेबल (बैंड)

विज्ञापन

– पुलिस दूरसंचार में ऑपरेटर और चालक

कुल पदों की संख्या: 9617

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही, राजस्थान की 12वीं स्तर की कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा:
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन

ड्राइवर पदों के लिए:

पुरुष उम्मीदवारों के लिए जन्म तिथि: 2 जनवरी 1999 से 1 जनवरी 2008 के बीच

विज्ञापन

महिला उम्मीदवारों के लिए जन्म तिथि: 2 जनवरी 1994 से 1 जनवरी 2008 के बीच

अन्य सभी पदों के लिए:

विज्ञापन

पुरुष उम्मीदवारों के लिए जन्म तिथि: 2 जनवरी 2002 से 1 जनवरी 2008 के बीच

महिला उम्मीदवारों के लिए जन्म तिथि: 2 जनवरी 1997 से 1 जनवरी 2008 के बीच

विज्ञापन

शारीरिक मापदंड:
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:

ऊंचाई: न्यूनतम 168 सेमी

विज्ञापन

छाती: बिना फुलाए 81 सेमी, फुलाने के बाद 86 सेमी

दौड़: 5 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी।

विज्ञापन

महिला उम्मीदवारों के लिए:

ऊंचाई: न्यूनतम 152 सेमी

विज्ञापन

वजन: न्यूनतम 47.5 किलोग्राम

दौड़: 5 किलोमीटर की दौड़ 35 मिनट में पूरी करनी होगी।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:

लिखित परीक्षा: ओएमआर आधारित, संभावित रूप से जून/जुलाई 2025 में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): शारीरिक मापदंडों की जांच और दौड़।

स्किल टेस्ट (अगर लागू हो): विशेष पदों के लिए।

विज्ञापन

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: आवश्यक सर्टिफिकेट की जांच।

मेडिकल टेस्ट: मेडिकल स्टैंडर्ड की पुष्टि।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क:
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए: 600 रुपये

एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए: 400 रुपये

विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया:
– सबसे पहले इस ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।

– इसके बाद “Recruitment” सेक्शन में “Constable Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन

– अब आप निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और “Apply Online” पर क्लिक करें।

– इसके बाद आवश्यक डिटेल भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

विज्ञापन

– अंत में आप आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

– आप भविष्य के लिए एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तारीखें:
आवेदन की शुरुआत: 28 अप्रैल 2025

आवेदन की आखिरी तारीख: 17 मई 2025

विज्ञापन

लिखित परीक्षा की संभावित तारीख: जून/जुलाई 2025

अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर नियमित रूप से जांच करते रहना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ