Rajasthan High Court Recruitment 2023: सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। सबसे अच्छा मौका राजस्थान हाईकोर्ट में नौकरी पाने का है। यहां सिस्टम असिस्टेंट के 230 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इसके साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट में जूनियर अकाउंटेंट के 7 पदों पर भी भर्तियां होने जा रही हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जनवरी से शुरू होगी। आप 3 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।
हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। केवल वे ही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं जिनकी उम्र 40 साल से कम हो। अगर आपको यह नौकरी मिलती है तो 80 हजार रुपये से ज्यादा सैलरी मिलेगी। यह भर्तियां जोधपुर के लिए निकाली गई हैं।
ये भी पढ़ें-Government Jobs: डीआरडीओ और नेवी समेत कई जगह हो रहीं भर्तियां, सैलरी भी बढ़िया, जानिए पूरी डिटेल
केवल वे ही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से कंप्यूटर साइंस में बीई/ बीटेक/ बीएससी की डिग्री हासिल की हो। वे उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने किसी भी स्ट्रीम से स्नातक करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन या A लेवल कोर्स किया हो।
आवेदन शुल्क
अगर आप सामान्य कैटेगरी या किसी दूसरे राज्य से हैं तो आपको 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। ओबीसी या EWS कैटेगरी से हैं तो 600 रुपये और अगर SC-ST या पीएच हैं तो 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। नौकरी पाने के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद कंप्यूटर टाईपिंग टेस्ट होगा, फिर डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।
किस कैटेगरी के लिए कितनी सीटें
सिस्टम असिस्टेंट के लिए सामान्य वर्ग के 85 पद हैं। EWS के लिए 23 पद हैं, एससी के लिए 36 पद हैं, एसटी के लिए 27 पद हैं, ओबीसी (NCL) के 48 पद हैं, एमबीसी (NCL) के लिए 11 पद हैं।
ये भी पढ़ें-29 लाख से ज्यादा छात्र 10वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल, केंद्रीय मंत्री ने संसद में बताई इसकी वजह
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines