Rajasthan High Court Recruitment 2022: राजस्थान हाईकोर्ट में बंपर पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से शुरू

Rajasthan High Court Recruitment 2022

Rajasthan High Court Recruitment 2022

Rajasthan High Court Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल राजस्थान हाईकोर्ट ने जूनियर न्यायिक सहायक , जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड II के बंपर पदों पर भर्ती निकाली है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 2700 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली गई है।

हाईकोर्ट द्वारा निकाली गई इन भर्तियों के लिए आवेदन आज से शुरू हो रहे हैं। इन पदों पर जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए आखिरी तारीख 22 सितंबर 2022 है।

आवेदन से जुड़ी मुख्य तारीखें (important dates)

– आवेदन शुरू होने की तारीख – 22 अगस्त 2022

  • आखिरी तारीख – 22 सितंबर 2022

आयु सीमा ( age limit)

– इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

योग्यता (eligibility)

– इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
– अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देखें।

आवेदन शुल्क (application fees)

– जनरल – 500
– एससी/एसटी- 400

चयन प्रक्रिया (selection process)

– इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

पदों की संख्या (no of posts)

-कुल पद – 2756

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ