हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan High Court Recruitment 2022: जूनियर असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्तियां, यहां देखें डिटेल्स

विज्ञापन

Rajasthan High Court Recruitment 2022 : राजस्थान उच्च न्यायालय (RHC) ने जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड-II के पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 2756 रिक्तियों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से क्लर्क पदों के लिए 2058 रिक्तियां, जेजेए पदों के लिए 320 और जेए पदों के लिए 378 रिक्तियां हैं।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 अगस्त दोपहर एक बजे से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर शाम 5 बजे है। ऑनलाइन एग्जाम फीस 23 सितंबर 2022 रात 11.59 बजे तक जमा कराई जा सकेगी। इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट https://hcraj.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

वैकेंसी डिटेल्स

कुल पदों की संख्या- 2756

जानें योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर का नॉलेज भी होना चाहिए।

सैलरी

20,800 से 65,900 रुपये। (दो वर्ष तक प्रोबेशन पीरियड रहेगा। इस ट्रेनिंग के दौरान 14600 रुपये मिलेंगे)।

आयु सीमा

न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 साल। अधिकतम आयुसीमा में राजस्थान के मूल निवासी
उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आयु सीमा में छूट के नियम

– राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष – 5 वर्ष
– सामान्य वर्ग की महिला एवं राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला- 5 वर्ष
– राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला- 10 वर्ष

आवेदन शुल्क

सामान्य व क्रीमीलेयर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग – 550 रुपये
नॉन क्रीमीलेयर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग व ईडब्ल्यूएस- 350 रुपये
एससी व एसटी – 250 रुपये

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के जरिए होगा। दोनों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

ऐसे करें आवेदन

1. राजस्थान उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट – hcraj.nic.in पर जाएं।
2. अब, ‘रिक्रूटमेंट’ सेक्शन पर क्लिक करें।
3. फिर एक पेज दिखाई देगा, उस अधिसूचना पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है, ‘RECRUITMENT – RSLSA और DLSAs के लिए RHC JAs के लिए भर्ती JrJAs और RSJA और जिला न्यायालय 2022 के लिए क्लर्क ग्रेड II’।
4. यह आपको नए पेज पर रीडायरेक्ट करेगा और फिर ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करेगा।
5. अपना व्यक्तिगत विवरण ध्यान से दर्ज करें और आवेदन पत्र जमा करें।
6. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन का एक प्रिंटआउट ले लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें