Railway Job: रेलवे में बंपर वैकेंसी, नौकरियों का वार्षिक कैलेंडर जारी; जानें कब किस पोस्ट पर होगी भर्ती

Railway Job: जनवरी से मार्च तक सहायक लोको पायलट का चयन होगा। यह पहली बार है जब रेलवे ने भर्तियों का सालाना कैलेंडर जारी किया है।

Railway Recruitment 2024

रेलवे में भर्तियों का सालाना कैलेंडर जारी

Railway Job: भारतीय रेलवे में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में रेलवे बोर्ड की तरफ से सालभर में होने वाली भर्तियों का पूरा कैलेंडर जारी किया गया है। नोटिफिकेशन में जनवरी से दिसंबर 2024 तक कब किस ग्रेड में भर्ती होगी इसका पूरा ब्यौरा दिया गया है। जानकारी के अनुसार इसमें असिस्टेंट लोको पायलट से लेकर लेवल 1 और अलग-अलग श्रेणियों की नौकरी हैं।

विज्ञापन

पहली बार सालभर की भर्तियों का एक साथ ब्यौरा जारी 

जानकारी के अनुसार कैंडिडेट्स को बेहतर अवसर मिले, उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए पूरे साल की भर्ती डिटेल जारी की गई है। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि यह पहली बार है जब ऐसे पूरे साल की नौकरियों का कोई नोटिफिकेशन एक साथ दिया गया है। उनका कहना था कि आगे भी ऐसे ही अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए साला कैलेंडर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

जानें कब किस पद पर  होगी भर्ती

  • जनवरी–मार्च तक सहायक लोको पायलट का चयन होगा।
  • अप्रैल–जून में तकनीशियन की भर्ती।
  • जुलाई–सितंबर तक गैर लेवल 4, 5, 6 और लेवल 2, 3, जूनियर इंजीनियर और पैरा मेडिकल स्टॉफ की भर्ती होनी है।
  • अक्टूबर–दिसंबर के बीच लेवल 1 और मिनिस्ट्रियल स्तर में अलग-अलग पदों पर भर्ती होगी।

यह होगा फायदा

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार इस नोटिफिकेशन से युवाओं को तैयारी, आवेदन करने और आने-जाने समेत पूरी परीक्षा प्रक्रिया प्लान करने का मौका मिलेगा। उनका कहना था कि अगर कोई एक प्रयास में सफल नहीं होता तो उसे एक से अधिक चांस मिलेगा।  इससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी। उम्मीदवारों को तुरंत नियुक्ति और ट्रेनिंग दी जा सकेगी। इतना ही नहीं रेलवे बोर्ड भी इससे विभाग में रिक्तियों का सही समय पर पता कर उसे भर सकेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ