Railway Job 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। पहले यह प्रक्रिया 9 मार्च से 8 अप्रैल 2024 तक चली थी, जिसमें 9,144 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद, रेलवे भर्ती बोर्ड ने पदों की संख्या में 5154 की बढ़ोतरी की। अब कुल 14,298 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2024 है।
आवेदन करने के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता
टेक्नीशियन ग्रेड 1: इसके लिए उम्मीदवार के पास बीई (BE) या बीटेक (B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, या इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में स्नातक (Graduation) डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
टेक्नीशियन ग्रेड 3: इस पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है और इसके साथ ही ITI (Industrial Training Institute) का सर्टिफिकेट भी आवश्यक है।
आवेदन करने के लिए लिए कितनी होनी चाहिए उम्र
उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2024 तक 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए कितना देनी होगी फीस
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है, जिसमें से CBT (Computer Based Test) परीक्षा के बाद 400 रुपए वापस कर दिए जाएंगे। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपए है, जो कि पूरी तरह से CBT परीक्षा के बाद रिफंड कर दी जाएगी।
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा
सीबीटी परीक्षा (CBT Exam)
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
मेडिकल परीक्षा (Medical Examination)
सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में स्थान दिया जाएगा।
कितनी होगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपए से लेकर 92,300 रुपए प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा, जो पद के अनुसार निर्धारित किया जाएगा। यह वेतनमान सातवें वेतन आयोग के तहत आता है।
आवेदन कैसे करें
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। उम्मीदवार को भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर “Recruitment” सेक्शन में प्रवेश करना होगा। इसके बाद, अपने संबंधित जोन के लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद एप्लिकेशन फॉर्म को भरें और फीस का भुगतान करें। फीस जमा होते ही आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
1 day agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
2 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
3 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
4 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
10 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
10 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
16 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
18 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
21 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines