हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Railway Group D Bharti 2026: रेलवे में 30 हजार ग्रुप डी पदों पर बंपर भर्ती! दिवाली से पहले आ सकता है शॉर्ट नोटिस, जानें पूरी डिटेल

RRB Group D Bharti 2026 Notification: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप डी के 30,000 पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है. दिवाली से पहले शॉर्ट नोटिस और नवंबर में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है. जानिए परीक्षा तारीख और योग्यता.

विज्ञापन
रेलवे में ग्रुप डी के 30,000 पदों पर भर्ती के ल‍िए दिवाली के आसपास आध‍िकार‍िक नोट‍िफ‍िकेशन जारी हो सकता है. (फोटो - एआई)

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खबर सामने आ रही है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप डी (Level-1) के लगभग 30,000 रिक्त पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है. उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज) से मिली जानकारी के अनुसार, इसके तहत ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन और अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी (Technical & Non-Technical) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. सबसे खास बात यह है कि दिवाली से पहले इसका शॉर्ट नोटिस (Short Notice) जारी हो सकता है, जबकि विस्तृत नोटिफिकेशन दिवाली के तुरंत बाद आने की उम्मीद है. जान‍िये इस भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल क्या रहेगा और अभ्यर्थियों को क्या-क्या तैयारी रखनी चाहिए.

क्या रहेगा भर्ती का संभावित शेड्यूल?

रेलवे भर्ती बोर्ड का मुख्य लक्ष्य वार्षिक भर्ती कैलेंडर (Annual Recruitment Calendar) को समय पर पूरा करना है. इस भर्ती के ल‍िए रेलवे दिवाली से ठीक पहले शॉर्ट नोटिस जारी कर सकता है. हालांक‍ि दिवाली के बाद इसका आधिकारिक विज्ञापन जारी होगा. नवंबर से दिसंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. 2027 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) के बीच पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराई जा सकती है.

समय पर भर्ती शुरू होने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि 2027 की अगली ग्रुप डी भर्ती का चक्र भी बिना किसी देरी के अपने तय समय पर शुरू हो सकेगा.

विज्ञापन

सभी जोनों से मांगा गया रिक्त पदों का ब्योरा
भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने देश के सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों से खाली पड़े पदों का पूरा ब्योरा मांगा है. आंकड़ों की समीक्षा पूरी होने के बाद अंतिम पदों की संख्या तय की जाएगी, जिसके करीब 30,000 रहने का अनुमान है.

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (OBC/SC/ST/EWS) और अन्य आवश्यक दस्तावेज पहले से ही अपडेट रखें. आयु सीमा (Age Limit), शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification – 10th/ITI), आवेदन शुल्क और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी सटीक जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी. इसके लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola