Punjab Police Recruitment 2023: 12वीं पास के लिए कॉन्सटेबल के पदों पर निकली भर्तियां, यहां देखें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

Punjab Police Constable Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

Punjab Police Constable Recruitment 2023
Punjab Police Constable Recruitment 2023: पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड आज, 15 फरवरी को पुलिस कॉन्सटेबल के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो खोलेगा। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.punjabpolice.gov.in पर शाम 7.00 बजे से आवेदन कर सकेंगे। पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मार्च रात 11.55 बजे तक है।
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से पंजाब पुलिस में कॉन्सटेबल की कुल 1746 वैकेंसी भरी जाएंगी। इनमें से 570 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
कॉन्सटेबल पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का 12वीं पास होना जरूरी है। ये 10 + 2 पैटर्न से पास किया गया हो, ये भी जरूरी है। एक्स-सर्विसमैन 10वीं पास होने पर भी अप्लाई कर सकते हैं। आयु सीमा 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से 28 वर्ष।
कॉन्सटेबल पद पर सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को 19,900 रुपये सैलरी मिलेगी। डिटेल जानने के लिए नोटिस चेक कर सकते हैं. सेलेक्शन कई चरणों की परीक्षा पास करने के बाद होगा।
चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे- स्टेज- I (कंप्यूटर आधारित, बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) प्रकार के पेपर अर्थात पेपर- I और पेपर- II, जिनमें से पेपर- II क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा), स्टेज- II ( फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट) और स्टेज- III (दस्तावेज जांच)।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: