Prepare your portfolio for job interview: जब आप किसी नौकरी का इन्टरव्यू देने जाते हैं तो आपको सीवी या रिज्यूम की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा आपसे, आपके रोल के बारे में पूछा जाता है। तब आप अपना पोर्टफोलियो दिखाते हैं। पोर्टफोलियो बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपको अपनी स्किल और अचीवमेंट को दिखाने की अनुमति मिल जाती है।
इन्टरव्यू लेने वाले को केवल यह बताने के बजाय कि आप क्या कर सकते हैं, आप उन्हें अपने वर्क सैम्पल दिखा सकते हैं। आज हम आपको पोर्टफोलियो तैयार करने के लिए कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जिन पर आप अमल करके खुद को किसी जॉब के लिए प्रबल दावेदार साबित कर सकते हैं।
1. अपने रोल के लिए स्पेशल वर्क सैम्पल तैयार करें
लेखकों के लिए प्रकाशित क्लिप और वेब डेवलपर्स के लिए एक्टिव साइटें स्पेशल वर्क सैम्पल के उदाहरण हैं। यदि आप ऐसी नौकरी में हैं, जहां आपका आउटपुट पब्लिकली शेयर किया जाता है, तो अपने करियर के दौरान अपने वर्क सैंपल को अपने पास तैयार करें। किसी इंटरव्यू के दौरान अपने वर्क सैम्पल का जिक्र करना अच्छा साबित हो सकता है।
2. प्रोजेक्ट या क्लाइंट लिस्ट बनाएं
यदि आप किसी गोपनीय सेक्टर में काम करते हैं, जहां आप अपना नाम उजागर नहीं करना चाहते तो इन मामलों में, उन प्रोजेक्ट और क्लाइंट की लिस्ट बनाएं, जिन पर आपने काम किया है।
3. प्रोफेशनल स्किल
आज के समय में कुछ प्रोफेशनल स्किल हैं, जिसकी नौकरी पेशा लोगों से उम्मीद की जाती है। आप वर्क सेम्पल तैयार करते समय उन स्किल्स का जरूर जिक्र करें, जिनकी आपके प्रोफेशन में डिमांड हो।
4. पेशेवर रेफरेंस
एक अच्छा पोर्टफोलियो तैयार करने के लिए आपको पेशेवर रेफरेंस का जिक्र भी करना जरूरी होता है। अक्सर देखा गया है कि रिक्रूटर्स, आपके पेशेवर रेफरेंस को ज्यादा तवज्जो देते हैं।
यदि आप उपरोक्त सभी जानकारी के साथ एक जॉब पोर्टफोलियो बनाते हैं तो आप सामान्य उम्मीदवारों की तुलना में जॉब पाने के अधिक हकदार होंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines