Police Recruitment 2024: पुलिस में नौकरी करने का शानदार मौका आप गंवा सकते हैं। पंजाब पुलिस विभाग की तरफ से जिला पुलिस कैडर के 970 और सशस्त्र पुलिस कैडर के 776 रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। जो लोग पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं वह इसमें शामिल होने के लिए जल्द आवेदन कर लें क्योंकि 4 अप्रैल 2024 आवेदन की आखिरी तारीख है।
कहां करें अप्लाई?
एप्लीकेशन प्रोसेस बेहद आसान है। आप ऑनलाइन ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, अप्लाई करने से पहले पहले योग्यता के बारे में जरूर जान लें।
कैसे करें अप्लाई?
- आवेदन करने के लिए punjabpolice.gov.in पर जाएं।
- यहां रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- Punjab Police Recruitment-2024 लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट कर दें।
- आखिर में, एप्लीकेशन फीस जमा करें और भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
यह भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती निकली, रेलवे में 9144 पद खाली, जानें कैसे और कब तक करें आवेदन?
कैसे चुना जाएगा?
कॉन्स्टेबल पदों पर चुने जाने के लिए उम्मीदवारों को लिखित एग्जाम, फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा। इन सब में सफल होने के बाद व्यक्ति को फाइनल मेरिट लिस्ट में जगह मिलेगी।
एलिजिबिलिटी और क्राइटेरिया
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए एप्लिकेंट का पात्र होना जरूरी है। जानें एलिजिबिलिटी और क्राइटेरिया:
- उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास होना चाहिए।
- अप्लाई करने वाले की उम्र कम-से-कम 18 साल और ज्यादा-से-ज्यादा 28 साल होनी चाहिए।
- रिजर्व कैटेगरी से आने वाले लोगों की मैक्सिमम आयु सीमा में नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।
- उम्र 1 जनवरी 2024 को ध्यान में रखकर गिनी जाएगी।
- उम्र में छूट सिर्फ पंजाब के रहने वाले आवेदक को दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: इन जगहों पर नहीं आ सकती मंदी, छंटनी के दौर में भी बच जाएगी आपकी जॉब
संबंधित खबरें
महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
1 day agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
2 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
8 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
14 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
16 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
18 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
18 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
18 days agoजारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines