PNB SO Recruitment 2023: पंजाब नेशनल बैंक, (PNB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार PNB की आधिकारिक साइट pnbindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 मई को शुरू हुई थी और 11 जून, 2023 को समाप्त हुई थी। यह भर्ती अभियान संगठन में 240 पदों को भरेगा।
रिक्ति विवरण
- ऑफिसर-क्रेडिट: 200 पद
- ऑफिसर-इंडस्ट्री: 8 पद
- ऑफिसर-सिविल इंजीनियर: 5 पद
- ऑफिसर-इलेक्ट्रिकल इंजीनियर: 4 पद
- ऑफिसर-आर्किटेक्ट: 1 पद
- ऑफिसर-इकोनॉमिक्स: 6 पद
- मैनेजर-इकोनॉमिक्स: 4 पद
- मैनेजर-डेटा साइंटिस्ट: 3 पद
- सीनियर मैनेजर-डेटा साइंटिस्ट: 2 पद
- मैनेजर-साइबर सुरक्षा: 4 पद
- सीनियर मैनेजर- साइबर सुरक्षा: 3 पद
जानें योग्यता
धिसूचना के अनुसार, पीएनबी एसओ भर्ती 2023 में पदों के अनुसार अधिकतम 35 वर्ष तक की आयु सीमा रखी गई है। इस पीएनबी एसओ भर्ती 2023 भर्ती में आयु गणना 01 जनवरी, 2023 है। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई। उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध डिटेल नोटिफिकेशन अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा चेक कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थियों का चयन रिटन एग्जाम, इंटरव्यू एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा 200 अंकों की ऑनलाइन मोड में और साक्षात्कार 50 अंक का होगा। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के रूप में अंतिम चयन के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार में पास होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1180/- और SC/ST/PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹59/- है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार पीएनबी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
PNB SO Recruitment 2023: इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई
1. पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट यानी pnbindia.in पर जाएं।
2. यहां होम पेज पर उपलब्ध करियर पेज पर क्लिक करें।
3. ऊपर दिए गए PNB SO अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
4. अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
5. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म भरें और फीस जमा करें।
6. भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
19 hrs agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
4 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
4 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
6 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
13 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
13 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
19 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
21 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines