---विज्ञापन---

PNB Recruitment 2023: पंजाब नेशनल बैंक में विभिन्न पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, अप्लाई करने के लिए यहां देखें प्रोसेस

PNB SO Recruitment 2023: पंजाब नेशनल बैंक, (PNB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार PNB की आधिकारिक साइट pnbindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 मई को शुरू हुई थी और 11 जून, 2023 को समाप्त हुई थी। यह भर्ती अभियान संगठन […]

PNB SO Recruitment 2023: पंजाब नेशनल बैंक, (PNB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार PNB की आधिकारिक साइट pnbindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 मई को शुरू हुई थी और 11 जून, 2023 को समाप्त हुई थी। यह भर्ती अभियान संगठन में 240 पदों को भरेगा।

रिक्ति विवरण

  • ऑफिसर-क्रेडिट: 200 पद
  • ऑफिसर-इंडस्ट्री: 8 पद
  • ऑफिसर-सिविल इंजीनियर: 5 पद
  • ऑफिसर-इलेक्ट्रिकल इंजीनियर: 4 पद
  • ऑफिसर-आर्किटेक्ट: 1 पद
  • ऑफिसर-इकोनॉमिक्स: 6 पद
  • मैनेजर-इकोनॉमिक्स: 4 पद
  • मैनेजर-डेटा साइंटिस्ट: 3 पद
  • सीनियर मैनेजर-डेटा साइंटिस्ट: 2 पद
  • मैनेजर-साइबर सुरक्षा: 4 पद
  • सीनियर मैनेजर- साइबर सुरक्षा: 3 पद

जानें योग्यता

धिसूचना के अनुसार, पीएनबी एसओ भर्ती 2023 में पदों के अनुसार अधिकतम 35 वर्ष तक की आयु सीमा रखी गई है। इस पीएनबी एसओ भर्ती 2023 भर्ती में आयु गणना 01 जनवरी, 2023 है। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई। उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध डिटेल नोटिफिकेशन अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा चेक कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

चयन प्रक्रिया

पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थियों का चयन रिटन एग्जाम, इंटरव्यू एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा 200 अंकों की ऑनलाइन मोड में और साक्षात्कार 50 अंक का होगा। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के रूप में अंतिम चयन के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार में पास होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क

अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1180/- और SC/ST/PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹59/- है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार पीएनबी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

PNB SO Recruitment 2023: इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई 

1. पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट यानी pnbindia.in पर जाएं।

2. यहां होम पेज पर उपलब्ध करियर पेज पर क्लिक करें।

---विज्ञापन---

3. ऊपर दिए गए PNB SO अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।

4. अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।

---विज्ञापन---

5. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म भरें और फीस जमा करें।

6. भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2023 04:32 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola