नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) दिवाली (Diwali 2022) के मौके पर आज देशभर के युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी दिवाली से दो दिन आज पहले देश के 75000 युवाओं को नौकरी का तोहफा देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आज देशभर के 75 हजार युवाओं को जॉब सर्टिफिकेट (Job Certificate) सौंपेंगे।
दरअसल पीएम आज सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 10 लाख लोगों के भर्ती अभियान ‘रोजगार मेले’ का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर पीएम 75000 लोगों को कल नियुक्ति पत्र सौपेंगे। इन नवनियुक्त युवाओं को पीएम संबोधित भी करेंगे। बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों आदि में यह नियुक्तियां हो रही है।
जानकारी के मुताबिक 22 अक्टूवर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के युवाओं से जुड़ेंगे और 75 हजार युवाओं को जॉब सर्टिफिकेट सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में देश के अलग अलग-अलग शहरों से केंद्रीय मंत्री भी जुड़ेंगे। जबकि सांसद अपने संसदीय क्षेत्र से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे।
बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उड़ीसा से, मनसुख मांडविया गुजरात से, अनुराग ठाकुर चंडीगढ से, पीयूष गोयल महाराष्ट्र से जुड़ेंगे। इसके अलावा अन्य मंत्री भी अलग-अलग शहरों से जुड़ेंगे।
आपको बता दें कि जून महीने में प्रधानमंत्री मोदी में सभी विभागों और मंत्रालयों के साथ समीक्षा बैठक के बाद ऐलान किया था कि केंद्र सरकार अगले डेढ़ साल यानी 2023 दिसंबर तक 10 लाख युवाओं नौकरियां देगी।
अभी पढ़ें –
प्रधानमंत्री मोदी के इस ऐलान के बाद इस पर तेजी से काम शुरू हो गया। और अब इसी कड़ी में प्रधानमंत्री 22 अक्टूबर को 75 हजार युवाओं को रोजगार का नियुक्ति पत्र देंगे।
आपको बता दें कि बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियां लगातार केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए उनकी नीतियों पर सवाल उठाती रहती है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
MP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
19 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
4 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
5 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
6 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
7 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
10 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
15 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines