Observer Research Foundation: ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन ने अपनी रिपोर्ट में भारत में जॉब्स को लेकर एक बड़ा दावा किया है। संस्था के मुताबिक 2028 तक सर्विस सेक्टर में 22 प्रतिशत रोजगार की बढ़ोतरी होगी, जबकि बेरोजगारी में 97 बेसिक प्वाईंट तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा 2028 तक सर्विस सेक्टर के सभी ईकाईयों में 0.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर
ओआरएफ की यह रिपोर्ट भारतीय जॉब मार्केट के लिए एक सुखद और बेहतर संकेत है। जिसके मुताबिक सर्विस सेक्टर भारत के 5 ट्रिलियन माइलस्टोन को पूरा करने में अहम योगदान निभाएगा। वहीं रिपोर्ट में सर्विस सेक्टर के कुछ सब-सेक्टर का भी जिक्र किया गया है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर साबित हो सकता है। जिसमें डिजिटल सर्विस, फाइनेंसियल सर्विस, हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी, एमएसएमई, ई-कॉमर्स, ग्रीन इनर्जी और स्टार्टअप इकोसिस्टम शामिल है।
लोगों का स्किल बढ़ाने की कोशिश
ओरआरएफ के डायरेक्टर निलांजन घोष के मुताबिक ”नए-नए एंटरप्रेन्योर रोजगार बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा बेहतर स्टार्टअप इकोसिस्टम और युवाओं की भागीदारी भी जॉब क्रिएशन में बड़ा योगदान देंगे। हमें वर्कप्लेस को समावेशी और संवेदनशील बनाने पर भी ध्यान देना होगा। इसके लिए पॉलिसी मेकर और पब्लिक सेक्टर की योजनाओं को ध्यान में रखकर इसके स्टेकहोल्डर के साथ साझेदारी करके देश की प्रतिभा को भी रोजगार के लिए स्किल प्रदान करना होगा। इसके अलावा, यह रिपोर्ट महिलाओं के रोजगार के लिए भी सर्विस सेक्टर में पेश किए जाने वाले अवसरों को रेखांकित करती है। यह महिलाओं के स्किल, एंटरप्रेन्योरशिप और वित्तीय समावेशन को भुनाने के लिए भी निवेश को प्राथमिकता देने की वकालत करता है। ये अवसर और समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हैं।
इस वजह से गिरावट हुई दर्ज
बता दें कि पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में टेक्नोलॉजी और स्वचालित मशीनों के प्रयोग के कारण रोजगार में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इस रिपोर्ट ने सर्विस सेक्टर की चुनौतियों को दर्शाते हुए कुछ बदलाव पर भी ध्यान दिया है। जो फिर से इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर को बढावा दे सकता है।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
22 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines