NTPC Recruitment 2023: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक साइट careers.ntpc.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 300 पदों को भरेगा।
नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 19 मई, 2023 से शुरू हुई है और 02 जून, 2023 को समाप्त होगी। एनटीपीसी सहायक प्रबंधक के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आयु सीमा, वेतन आदि की डिटेल्स इस आलेख में चेक कर सकते हैं।
भर्ती डिटेल्स
- इलेक्ट्रिकल के लिए कुल 120 पद
- मकैनिकल के लिए कुल 120 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स- इस्ट्रूमेंटेशन के लिए 60 पद
जानें योग्यता
पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 60% के साथ इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन में बीटेक किया होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों के पास 7 वर्ष का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है।
नोटिफिकेशन चेक करने का डायरेक्ट लिंक
सैलरी डीटेल्स
अगर आप इस पोस्ट के लिए सिलेक्ट होते हैं तो आपको हर महीने E3 ग्रेड के मुताबिक 60 हजार रुपए से लेकर 1,80,000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को ₹300/- के गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
संबंधित खबरें
महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
1 day agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
2 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
8 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
14 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
16 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
18 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
18 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
18 days agoजारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines