Railway Recruitment 2023: उत्तर पूर्व रेलवे ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकाली बंपर भर्तियां, जानें किस तरह से करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

North Eastern Railway Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

North Eastern Railway Recruitment 2023
North Eastern Railway Recruitment 2023: उत्तर पूर्व रेलवे ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार RRC गोरखपुर की आधिकारिक साइट rrcgorkhpur.net के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 जुलाई को शुरू हुई थी और 2 अगस्त, 2023 को समाप्त होगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 1104 पदों को भरेगा।
उम्मीदवार को अधिसूचना जारी होने की तिथि पर न्यूनतम 50% अंकों के साथ हाई स्कूल/10वीं की निर्धारित योग्यता और अधिसूचित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट पर आधारित होगी जो मैट्रिकुलेशन [न्यूनतम 50% (कुल) अंकों के साथ] और आईटीआई परीक्षा दोनों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के औसत प्रतिशत को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाएगी, जिसमें दोनों को समान महत्व दिया जाएगा।
उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 100/- रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी)/महिला उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: