National Insurance Company Recruitment: ग्रेजुएट कर चुके देशभर के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने भर्ती निकाली है।
अभी 274 एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस भर्ती (NICL AO Recruitment 2024) चल रही है, जिसके लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। वहीं अगले महीने असिस्टेंट के 300 पद भरने के लिए भर्ती शुरू होगी। आवेदन करने के इच्छुक युवाओं को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर लॉगइन करना होगा।
NICL में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती
274 पद भरने के लिए 2 जनवरी 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। भर्ती में शामिल होन के लिए इच्छुक आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। आवेदक की उम्र एक दिसंबर 2023 तक कम से कम 21 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षण प्राप्त वर्गों के युवाओं को उम्र में छूट मिलेगी।
नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन फीस जनरल कैटेगरी के लिए एक हजार रुपये और अन्य कैटेगरी के युवाओं, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए 250 रुपये होगी। ऑनलाइन फीस देने का ऑप्शन मिलेगा। सैलरी करीब 50 से 85 हजार रुपये मिलेगी। भर्ती होने के लिए 2 बार लिखित परीक्षा होगी। पहले प्रीलिम्स एग्जाम होगा, फिर मेन एग्जाम और पास होने वालों की मेरिट लिस्ट बनाकर जारी कर दी जाएगी।
NICL में असिस्टेंट के 300 पद भरे जाएंगे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, NICL में ही 300 असिस्टेंट रखे जाएंगे। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी, लेकिन कंपनी की ओर से ऐलान कर दिया गया है। हालांकि ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन एक फरवरी 2024 से किए जा सकेंगे और आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी होगी। नोटिफिकेशन और भर्ती प्रक्रिया जानने के लिए nationalinsurance.nic.co.in पर लगातार नजर बनाएं रखें।
भर्ती के लिए कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?
- nationalinsurance.nic.co.in पर लॉग इन करें।
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट का ऑप्शन टैप करें।
- अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरकर डॉक्यूमेंट अटैच करें।
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- फॉर्म भरने के बाद पेमेंट करें।
- सबमिट करके PDF डाउनलोड कर लें।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 days agoUPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
3 days agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
5 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
6 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
7 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines