NICL Administrative Officers Recruitment 2024

NICL में असिस्टेंट के 300 पदों पर वैकेंसी, 274 AO की भर्ती चल रही, जानें कहां-कैसे करें अप्लाई?

NICL AO Recruitment 2024: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती चल रही है, आवेदन करने का आज आखिरी दिन है तो जानें कैसे करेंगे ऑनलाइन अप्लाई?

National Insurance Company Recruitment: ग्रेजुएट कर चुके देशभर के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने भर्ती निकाली है।

विज्ञापन

अभी 274 एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस भर्ती (NICL AO Recruitment 2024) चल रही है, जिसके लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। वहीं अगले महीने असिस्टेंट के 300 पद भरने के लिए भर्ती शुरू होगी। आवेदन करने के इच्छुक युवाओं को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर लॉगइन करना होगा।

विज्ञापन

NICL में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती

274 पद भरने के लिए 2 जनवरी 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। भर्ती में शामिल होन के लिए इच्छुक आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। आवेदक की उम्र एक दिसंबर 2023 तक कम से कम 21 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षण प्राप्त वर्गों के युवाओं को उम्र में छूट मिलेगी।

विज्ञापन

नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन फीस जनरल कैटेगरी के लिए एक हजार रुपये और अन्य कैटेगरी के युवाओं, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए 250 रुपये होगी। ऑनलाइन फीस देने का ऑप्शन मिलेगा। सैलरी करीब 50 से 85 हजार रुपये मिलेगी। भर्ती होने के लिए 2 बार लिखित परीक्षा होगी। पहले प्रीलिम्स एग्जाम होगा, फिर मेन एग्जाम और पास होने वालों की मेरिट लिस्ट बनाकर जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन

NICL में असिस्टेंट के 300 पद भरे जाएंगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, NICL में ही 300 असिस्टेंट रखे जाएंगे। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी, लेकिन कंपनी की ओर से ऐलान कर दिया गया है। हालांकि ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन एक फरवरी 2024 से किए जा सकेंगे और आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी होगी। नोटिफिकेशन और भर्ती प्रक्रिया जानने के लिए nationalinsurance.nic.co.in पर लगातार नजर बनाएं रखें।

भर्ती के लिए कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?

  • nationalinsurance.nic.co.in पर लॉग इन करें।
  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट का ऑप्शन टैप करें।
  • अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरकर डॉक्यूमेंट अटैच करें।
  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • फॉर्म भरने के बाद पेमेंट करें।
  • सबमिट करके PDF डाउनलोड कर लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ