Jobs 2023: ग्रेजुएट पास के लिए ऑफिसरों के पद पर निकली भर्तियां, अप्लाई करने के लिए यहां चेक करें डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

NIACL AO Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

NIACL AO Recruitment 2023
NIACL AO Recruitment 2023: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने 1 अगस्त को 450 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एनआईएसीएल भर्ती में योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। पहले चरण के लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव) और दूसरे चरण की लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव व डिस्क्रिप्टिव) परीक्षाएं 9 सितंबर और 8 अक्टूबर 2023 को होना संभावित है।
न्यू इंडिया एश्योरेंस के इस भर्ती अभियान में प्रशासनिक ऑफिसरों (AO) की कुल 450 रिक्तियों पर नियुक्ति की जानी है। यह भर्ती स्केल-I कैडर के अफसरों की नियुक्ति के लिए है।
अंतिम चयन मुख्य परीक्षा (वस्तुनिष्ठ परीक्षा) और साक्षात्कार के संयुक्त अंकों के आधार पर होगा।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को छोड़कर सभी आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। एससी, एसटी या पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है
एनआईएसीएल एओ भर्ती 2023 में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम ग्रेजुएट और मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए किसी भारत सरकार या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से अर्जित की गई हो। साथ ही यह डिग्री न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ होनी चाहिए। एससी, एसटी के लिए यह मानक 55 फीसदी का है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: