Niharika Gupta
Read More
MPPSC PCS Recruitment 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक 22 सितंबर 1012 को mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपना आवेदन 21 अक्टूबर 2023 तक या उससे पहले जमा कर सकते हैं।
कुल 227 रिक्तियां भरी जाएंगी। मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ मध्य प्रदेश राज्य के बाहर रहने वाले उम्मीदवार भी इस अवसर के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमपीपीएससी परीक्षा 2023 के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। वहीं फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी, कॉलेज, संस्थान से ग्रेजुएशन करने वाले स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है। उम्मीदवार यहां उपलब्ध डिटेल नोटिफिकेशन के माध्यम से आयु सीमा चेक कर सकते हैं।
MPPSC PCS Recruitment 2023 Notification
चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और उसके बाद मुख्य परीक्षा शामिल है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे उन्हें साक्षात्कार दौर के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क अन्य सभी श्रेणियों के लिए ₹500/- और एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹250/- है। फीस ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा की जानी चाहिए। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।