MPPEB Group 5 recruitment 2023: स्टाफ नर्स के 4792 पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज, जानें आगे की प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

MPPEB staff nurse recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

MPPEB staff nurse recruitment 2023
MPPEB Group 5 recruitment 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) आज, 29 मार्च को समूह 5 भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
एमपीपीईबी ग्रुप 5 पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास और संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। एमपीपीईबी चयन के लिए एक लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
यह भर्ती अभियान 4792 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 3054 नई रिक्तियां हैं और 1738 बैकलॉग रिक्तियां हैं।
उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
एमपीपीईबी ग्रुप 5 परीक्षा 2023 के लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये देना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: