MPPEB Group 4 Answer key 2023: मध्य प्रदेश ग्रुप 4 कंबाइंड भर्ती परीक्षा का आंसर-की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

MPPEB Group 4 Answer key 2023

MPPEB Group 4 Answer key 2023

विज्ञापन

MPPEB Group 4 Answer key 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप 4 कंबाइंड भर्ती परीक्षा के लिए आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार ग्रुप-4, असिस्टेंट ग्रेड-3 स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इसे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें आंसर-की चेक करने के लिए सीधा लिंक नीचे दिया गया है। इसे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर छपे रोल नंबर और टीएसी कोड का इस्तेमाल करना होगा।

Advertisment

आंसर-की पर दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

कैंडिडेट्स यह ध्यान दें कि अगर उन्हें प्रोविजनल आंसर-की पर कोई आपत्ति है तो वे इसके लिए ऑब्जेक्शन दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आवेदक को 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देना होगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को 24 जुलाई 2023 तक का मौका दिया गया है। इसके बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। बता दें कि एमपीईएसबी ग्रुप 4 परीक्षा 2023 15 जुलाई 2023 को आयोजित की गई थी। वहीं, अब उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।

MPPEB Group 4 Answer key 2023: इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद, अब, उस लिंक को खोलें जिसमें लिखा है ‘ऑनलाइन प्रश्न/उत्तर Group-4, Asstt. Grade -3 Stenotypist , Stenographer & Other Post Combined Recruitment Test – 2023।
  • इसके बाद, मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आंसर-की उनके सामने जारी हो जाएगी।
  • अब आंसर-की चेक करें।
  • इसके बाद, यदि आवश्यक हो तो आपत्तियां उठाएं। इसके लिए कैंडिडेट्स को शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • अब वे इसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

आपत्तियां दर्ज कराने के बाद MPPEB उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया की समीक्षा करेगा और उसके अनुसार फाइनल आंसर-की तैयार करेगा। इसके बाद, नतीजों का एलान किया जाएगा। वहीं, किसी भी प्रश्न के मामले में, उम्मीदवार MPPEBonline@gmail.com पर ईमेल भेज सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ