अगर आपने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है और बैंकिंग या फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है. एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने अपने अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम (Apprenticeship Program-010) के तहत 232 पदों पर भर्ती निकाली है. इस 1 साल के अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के दौरान आपको न केवल फाइनेंस सेक्टर में काम करने का प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा, बल्कि हर महीने 16,650 रुपये तक का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. 20 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जो कि 1 नवंबर 2026 तक चलेंगे. इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी डिटेल, जानें.
योग्यता और आयु सीमा
आपने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय (Arts, Science, Commerce आदि) में ग्रेजुएशन पास किया है और 1 अक्टूबर 2026 तक आपकी उम्र 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच है तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि इसके साथ एक शर्त भी है कि उम्मीदवार ने पहले कभी किसी अन्य संस्थान से अप्रेंटिसशिप पूरी न की हो या उसका कोई कॉन्ट्रैक्ट न चल रहा हो.
हर महीने कितना मिलेगा स्टाइपेंड ?
यह 12 महीने (1 साल) की ट्रेनिंग होगी. ट्रेनिंग के दौरान लोकेशन के हिसाब से हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा.
मेट्रो / बड़े शहरों में: 16,650 रुपये प्रति माह
अन्य शहरों में: 14,150 रुपये प्रति माह
ध्यान रखें कि यह केवल 1 साल की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग है, इसे एलआईसी एचएफएल में पक्की सरकारी नौकरी का दावा नहीं माना जाएगा.
चयन प्रक्रिया
सिलेक्शन पाने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू से गुजरना होगा. यह टेस्ट 100 अंकों का होगा जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे और 1 घंटे का समय मिलेगा.
परीक्षा का पैटर्न
4 सेक्शन से सवाल आएंगे
- जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस (25 सवाल, 25 अंक)
- जनरल इंग्लिश (25 सवाल, 25 अंक)
- रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर ऐपटीट्यूड (25 सवाल, 25 अंक)
- क्वांटिटेटिव ऐपटीट्यूड (गणित) (25 सवाल, 25 अंक)
- इंटरव्यू और डीवी: लिखित परीक्षा में पास होने वाले छात्रों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पर्सनल इंटरव्यू 15 नवंबर 2026 को होगा.
जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की तारीख: 20 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक
फीस भरने की आखिरी तारीख: 1 नवंबर 2026
ऑनलाइन एंट्रेंस परीक्षा: 7 नवंबर 2026
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू: 15 नवंबर 2026
ट्रेनिंग की शुरुआत: नवंबर 2026 के चौथे हफ्ते से (संभावित)
संबंधित खबरें
रेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
20 hrs agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
4 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
9 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
9 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
13 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
13 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
15 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
16 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
22 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines