LIC ADO Recruitment 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने आज अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर (ADO) भर्ती परीक्षा 2023 को स्थगित कर दिया।
परीक्षा 8 अप्रैल को होने वाली थी जो अब स्थगित हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- licindia.in पर नोटिस देख सकते हैं। एलआईसी एडीओ परीक्षा 23 अप्रैल को होगी। आवेदन जारी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी है।
इस भर्ती अभियान के जरिए एलआईसी (LIC) में एडीओ के 9,394 पद को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 मार्च को आयोजित होगी। जबकि एडमिट कार्ड 4 मार्च 2023 को जारी किए जाएंगे। इन पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 30 साल के मध्य होनी चाहिए।
रिक्ति विवरण
- उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय: 1216 पद
- उत्तर मध्य क्षेत्रीय कार्यालय: 1033 पद
- दक्षिणी क्षेत्रीय कार्यालय: 1516 पद
- साउथ सेंट्रल जोनल ऑफिस: 1408 पद
- सेंट्रल जोनल ऑफिस: 561 पद
- ईस्टर्न जोनल ऑफिस: 1049 पद
- ईस्ट सेंट्रल जोनल ऑफिस: 669 पद
- पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय: 1942 पद
ऐसे होगा चयन
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इन पद पर चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को शुल्क के तौर पर 750 रुपये अदा करने होंगे। जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान भुगतान डेबिट कार्ड , क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग,कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट आदि का उपयोग कर कर सकते हैं।
और पढ़िए –SSC CHSL 2023: सीएचएसएल टियर 1 और सीजीएल टियर 2 परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें डिटेल्स
ये हैं जरूरी तारीखें
- भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख: 21 जनवरी, 2023
- भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख: 10 फरवरी, 2023
- एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 4 मार्च, 2023
- प्रारंभिक परीक्षा की तारीख: 12 मार्च, 2023
- मुख्य परीक्षा की तारीख: 23 अप्रैल, 2023
संबंधित खबरें
महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
20 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1 day agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
7 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
13 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
15 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
17 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
17 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
18 days agoजारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines