Niharika Gupta
Read More
LIC AAO Recruitment 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम ने 15 जनवरी, 2023 को एलआईसी एएओ भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) – 31वें बैच के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एलआईसी की आधिकारिक साइट licindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 15 जनवरी से शुरू होगी और 31 जनवरी, 2023 को समाप्त होगी।
जारी रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन के मुताबिक एलआईसी में सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर कुल 300 सफल उम्मीदवारों की भर्ती होगी. इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवारों को AAO-Generalist बनने के लिए 3 चरणों से गुजरना होगा. LIC AAO की चयन प्रक्रिया में पहला पड़ाव प्रीलिमिनरी एग्जाम, उसके बाद मेन एग्जाम और सबसे आखिर में इंटरव्यू का है.
एलआईसी सहायक प्रशासनिक अधिकारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 17 फरवरी से 20 फरवरी 2023 के बीच देश के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी. इस परीक्षा में सफलता पाए उम्मीदवारों को मेन एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा. एलआईसी AAO भर्ती की मुख्य परीक्षा 18 मार्च 2023 को होगी. हालांकि यह अस्थायी तारीख है इसमें बदलाव भी हो सकती है.
एलआईसी में निकली संबंधित पद की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास के मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है.
एलआईसी में सहायक प्रशासनिक अधिकारी बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की 1 जनवरी 2023 को न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए. उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी, 1993 से पहले और 1 जनवरी, 2022 के बाद का नहीं होना चाहिए, सिर्फ एलआईसी के लेटेस्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक पात्रता पूरी करने वाले उम्मीदवार अप्लाई करने के योग्य होंगे.
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग से ताल्लुक रखने वाले उम्मीदवारों को ट्रांजेक्शन चार्ज और जीएसटी सहित 85 रुपये एप्लिकेशन फीस का भुगतान करना होगा. बाकी वर्गों के उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फीस के तौर पर ट्रांजेक्शन चार्ज और जीएसटी सहित 700 रुपये का जमा करना होगा.
सहायक प्रशासनिक अधिकारियों का चयन तीन स्तरीय प्रक्रिया और बाद में पूर्व भर्ती चिकित्सा परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।